बिहार लोक सेवा आयोग के 64 वीं मुख्य परीक्षा का तथा 65 वी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम निकल चुके हैं । ज़ाहिर-सी बात है कि जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है वह अगली परीक्षा हेतु अपना सर्वस्व लगाकर मेहनत भी कर रहे होंगे। सबसे पहले सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं तथा जिन लोगों का किसी कारण से रिजल्ट नहीं आ सका उन्हें मैं कोई सलाह नहीं दूंगी बल्कि यही कहूंगी की मोहम्मद गौरी की विजय की कहानी अवश्य पढ़ लेंगे। खैर,अब आते हैं मुद्दे पर क्यूंकि लॉकडाउन के कारण चाह कर भी बहुत सारी वीडियो नहीं बना पाई तो अपने मन की कुछ बातों को ब्लॉक पर ही साझा कर लेने का विचार आया। अपने विद्यार्थियों तथा पाठकों से बी.पी.एस.सी. के साक्षात्कार की किसी रणनीति पर विचार करने से पूर्व मैं अपने कुछ अनुभव साझा करना चाहूंगी, बात उन दिनों की है जब मैं अपनी स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर एक विवाह समारोह में बोकारो गई थी जिसमें मेरे मामा भी आए थें।बातों-बातों में उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पद के लिए विज्ञापन आया है इसमें अर्थशास्त्र विषय के इच्छुक अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। चूकिं अंतिम तिथि तक स्नातक का रिजल्ट निकल गया था तो उक्त पद पर आवेदन भर दिया गया।क्योंकि हमेशा से ही प्रशासन में जाकर सेवा देना अपना लक्ष्य बना रखा था तो एम. ए. में दाखिला लेना भी नहीं चाहती थी।परंतु,मेरे महाविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष श्री भूपेंद्र नारायण सिंह (जो कई क्षेत्रों में मेरे मार्गदर्शक भी रहे हैं और जिनका में अत्यंत ही सम्मान करती हूं )मित्रों इत्यादि के द्वारा दिए गए सलाह ,सुझाव या यूं कहें कि इनके द्वारा कन्वींस किए जाने से अर्थशास्त्र एम. ए. में मेरा दाखिला भी हो गया । दूसरी तरफ परिवार में कुछ आर्थिक तंगी और छोटे भाई भाइयों की पढ़ाई की चिंता ने मुझे ट्यूशन पढ़ाने को प्रेरित किया और मेरे प्रथम बैच के विद्यार्थी मेरे दोनों छोटे भाई और उसके दो मित्र हुए।धीरे-धीरे यह बैच 10 बच्चों में परिणत हो गया,संख्या और बढ़ने पर बैच भी बढे।यह क्रम अभी चल ही रहा था कि संजोग से इलाहाबाद जाने और रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।26 जून, 2005 को इलाहाबाद पहुंची हॉस्टल और एक कोचिंग संस्थान "ब्रह्म" में मुख्य परीक्षा हेतु हेतु दाखिला लिया। अगस्त 2005 में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद हेतु प्रारंभिक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई। अभी कोचिंग का "क" भी नहीं समझ पाई थी और पी.टी. की परीक्षा सर पर।मैंने तय किया कि इस बार परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना परंतु, वहां कोचिंग में मेरी मुलाकात हुई गौरव मिश्रा जी से जो आज मेरे सबसे अच्छे मित्र हैं और परिवार की सदस्य की तरह है ,उन्होंने समझाया एग्जाम देने में क्या हर्ज है ,देना देना चाहिए। क्योंकि अभी-अभी पहचान हुई थी तो ना ज्यादा ज़िद उन्होंने की और ना ही मैंने अधिक बहस। परंतु हॉस्टल आ कर उनकी बातों को सोचा तो लगा की बातों में तर्क है और फिर मैं एग्जाम दे आई। पी.टी. का पेपर देखा तो वैसे बहुत सारे प्रश्न थे जो मैं भाईयों को पढ़ाया करती थी और अपने स्नातक में पढ़ा था, एग्जाम देकर प्रश्न भी नहीं मिलाया और भूल गई।2006 की जुलाई में मुझे सब कुछ समेट कर छपरा ,अपने पैतृक घर आना पड़ा। मैंने उन्हीं परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए पढ़ाई जारी रखा और एम.ए. करने में जुट गई ,लगा कि पढ़ाई छोड़ देने से अच्छा है कि कुछ तो पढ़ा जाए ।इस क्रम में सदैव एक ही बात दिमाग में चलती रहती कि जो भी लिखा है किताबों में ही है ना चाहे कक्षाएं चले या ना चलें, लाइब्रेरी से किताबें इश्यू करवाती( साथ हीं साथ प्रतियोगी परीक्षा की किताबें भी ज़िद करके लेे लेती) और पढ़ते रहती। खैर, इसी क्रम में नवंबर 2006 में रिजल्ट आने के 15 दिनों बाद ज्ञात हुआ की पी. टी. में मेरा रिजल्ट सकारात्मक है। इसी बीच जे.पी.एस.सी. की पी.टी. का भी रिजल्ट सकारात्मक आ गया। सप्ताह भर के अंदर दो - दो रिजल्ट आना ,समझ ही नहीं पा रही थी कि अब क्या करूं। दादाजी (जो मेरे हीरो थे ,अत्यंत बीमारी के कारण दिल्ली में पापा और चाचा के साथ) खैर हिम्मत करके मामा (जिनके ऋण से शायद में कभी बरी नहीं हो पाई) से बात की ,पापा से पूछा और अंततः पटना में ही तैयारी हेतु मन बना लिया। एक कोचिंग भी ज्वाइन किया जो त्रिपोलिया में था।अब कंकड़बाग से त्रिपोलिया जाना-आना (डेढ़ घंटे जाने और डेढ़ घंटे आने में पैदल चलना फिर ऑटो का धुआं झेलना) और संतुष्टि की पढ़ाई भी नहीं हो पाना, चिढ़ कर दो महीने में छोड़ दिया और स्वयं को स्वाध्याय में झोंक दिया ।साथ ही यही मंत्र जाप करती रही कि पूछेगा तो किताबों से ही ना। जब मुख्य परीक्षा का पेपर देखा तो लगा कि स्नातक का पत्र लिखना है परंतु सामान्य ज्ञान में बहुत सहज नहीं लगी।अंत में मुख्य परीक्षा भी समाप्त हो गई,संजोग कहे या पत्थर पर पूर्व के चोट का प्रभाव (पहले की कड़ी मेहनत ) मुख्य परीक्षा का परिणाम भी सकारात्मक आया। अब बारी थी साक्षात्कार की, आशा करती हूं आप उस समय की मेरी मनःस्थिति की परिकल्पना कर सकते हैं।फिर भी एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया गया जहां बहुत ही विद्यार्थी जो काफी सीनियर थी और बी.पी.एस.सी. भी दे चुकी थी ,डर भी लगता था और संकोच भी होता था। साथ-ही शिक्षकों द्वारा बताई गई कई बातें तो जैसे सर से ऊपर चली जाया करती थी। परंतु वहां बताई गई सभी बातों में एक बात मेरे दिमाग में बैठ गई "साक्षात्कार कक्ष से निकलते समय पीछे की तरफ से ही निकलना चाहिए क्योंकि यह हमारे लिए मंदिर होता है"। अंततः 14 सितंबर को साक्षात्कार का दिन भी आया, मेरे बोर्ड में महिला अध्यक्ष के साथ उनके सहयोगी भी थे।क्यूंकि तब बहुत अक्ल और जागरूकता भी इतनी नहीं थी कि अध्यक्ष और अन्य सदस्यों का नाम देखा जाए ,पढ़ा जाए और याद रखा जाए तो आज भी याद नहीं, कई प्रश्न पूछे गए जिसमें एक प्रश्न "मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए ऐसा कोई इंटरटेनमेंट सामग्री बनाना हो जो दृश्य और श्रव्य दोनों हो तो क्या करोगी" यह प्रश्न अध्यक्ष महोदया द्वारा ही पूछा गया था।पहली बार में यह प्रश्न समझ नहीं आया तो मैंने कहा मैम समझी नहीं कि प्रश्न क्या है ,तो उन्होंने प्रश्न दोहराया मैंने तब भी कहा कि मैम मैं अभी भी नहीं समझ पा रही कि प्रश्न क्या है, जब उन्होंने तीसरी बार प्रश्न को दोहराया तो मैंने तपाक से जवाब दिया इसमें क्या है उसके लिए ऑडियो - वीडियो सी.डी. बनवा दूंगी। पूरी टीम खुल कर हंस पड़ी और अध्यक्ष महोदया ने कहा कि यही तो पूछना चाहती थी, मैंने सहज होते हुए कहा क्षमा प्रार्थी हूं मैं पहले प्रश्न ही नहीं समझ पाई थी ।खैर, और कुछ प्रश्नों के साथ साक्षात्कार समाप्त हुआ। अब आती है सबसे मजेदार क्षण की बारी जो मुझे सदैव याद रहता है और शायद आजीवन याद रहेगा- "बाहर निकलने की प्रक्रिया" क्योंकि कोचिंग में तो बताया गया था कि मंदिर से निकलना है अतः मैं भी उसी प्रकार सभी को नमस्कार करते हुए निकली और जैसे ही दरवाजे के पास पहुंची थी कि एक सदस्य जिन्होंने शायद मुझसे कोई प्रश्न नहीं किया था उन्होंने पूछा कि ऐसे निकलने के लिए आपको किसने बताया है ?क्या किसी कोचिंग में ऐसा करने को कहा गया है? मैंने भी बड़े भोलेपन से कहा जी सर ,तब उन्होंने कहा कि आप भविष्य में ऐसा कभी मत करना इससे अत्यंत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अचानक मेरे मुख से मुस्कुराते हुए निकला जी सर मैं सदैव ध्यान रखूंगी परंतु प्लीज आप इसका नेगेटिव मत लीजिएगा, क्योंकि मैंने वही किया जो मुझे बताया गया था और पुनः एक बार सभी सदस्य ठहाका लगाकर हंस पड़े। अंततः उनसे अनुमति लेे कर मैं बाहर निकाल गई।समझ नहीं पा रही थी कि सभी मेरी नासमझी पर हंसे या मेरे भोलेपन पर।जब आयोग से बाहर निकली तो यह वाकया पापा और मामा को बताया।बात बीती बातों की तरह बीत गई। अंततः जब परिणाम आया तो साक्षात्कार में कुल 60 अंकों में 43 अंक जो शायद सेकंड हाईएस्ट था और कोई अंक मुझे बिल्कुल याद नहीं।
आप सभी से यह अनुभव साझा करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि कड़ी मेहनत,कुशल रणनीति अपनाते हुए स्वयं को अपने वास्तविक रूप में प्रस्तुत करने की कला,विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर भी खुद को संयत रखते हुए उसे संभालने की कला को उभार कर किसी भी परीक्षा के पी.टी.,मुख्य और साक्षात्कार परीक्षा तो पास किया ही जा सकता है साथ - हीं एक कुशल ऑफिसर बनने में भी सहायक होगा।
............................... क्रमशः
आपकी लिखने की कला बहुत खूबसूरत है , शायद यही कला आपको वहां तक पहले प्रयास में ले गई है...बहुत अच्छा लगा पढ़ते हुए...आपकी जर्नी को इमेजिन किया का सकता है... मैं भी 64th बीपीएससी का इंटरव्यू देने वाला हूं... प्रयास पहला है...बहुत उम्मीद नहीं थी मेरा मेंस में रिजल्ट होगा...बिना किसी अनुभव के मैदान में उतर जाने जैसा था... पर रिजल्ट सकारात्मक आया.. मैं जॉब में हूं...बहुत कम ही वक़्त दे पाता था...सब कुछ अब महादेव के हाथ में है...कर्तव्य पथ पर चलता जा रहा हूं...
ReplyDeleteलेखन पसंद आया इसके लिए शुक्रिया।जॉब में रह कर पढ़ना थोड़ा मुश्किल होता है परन्तु,जब हौंसले बुलंद हो तो पत्थर पर भी दूब उग आते हैं।अपना कर्म निष्काम भाव से करते रहिए।आपके साक्षात्कार हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं 💐💐💐
Deleteवाकयी आपकी पूरी जर्नी नए प्रतियोगी के लिए प्रेरणादायक होगा। इस स्टोरी ने एक जोश भर दिया। कहते है ना डूबे हुए को तिनके का सहारा इस विपती समय में ये स्टोरी साझा कर आप हमें नेगेटिविटी से लड़ने का एक मंत्र दे दिया है। आशा करता हूं कि इसका सकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पे पड़े और हम भी सफल हो।
ReplyDeleteधन्यवाद।
आपको लेख पसंद आया इसके लिए बहुत आभार और अगर आज की इस विपरीत परिस्थिति में यदि मेरे इस प्रयास से आपको अगर थोड़ी भी मदद मिलती है तो मेरा यह प्रयास सार्थक हो गया।वैसे मैं वीडियो की एक सीरिज बनाना चाहती थी परंतु किसी कारण से नहीं बना पाई तो ब्लॉग पर हीं साझा किया ।आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं 💐💐💐
DeleteWaah waah waah bahut hi preranadayak hai
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
Deletevery good writing skill and presentation.actually what u have written has directly come from the heart thats why it seems to be innocent and genuine.keep on evolving yourself.wish best wishes and regards.
ReplyDeleteThanks a lot for your appriciation and wishes.You are right ,the whole thing come from the core from my heart and no any mixing.May be the reason that makes interesting.My moto is to appriciate our new generation to believe in heard work and struggle.I think it is working....a lot of personal appriciation receiving on my what's app.Thank you to you too
ReplyDelete