Thursday, 31 December 2020

हाज़िर जवाब

 वैसे तो हाजिरजवाबी की मिसाल अकबर बीरबल के वार्तालाप में दी जाती है परन्तु आज राजधानी में पटना से दिल्ली के सफ़र में जिस तरह की तुकबंद जवाबी देखी उसे लिपिबद्ध करना लाज़मी लगा । हुआ यूं कि राजधानी हो गई देर और आया एक वेंडर जो कि टोमैटो सूप , मैगी आदि बेच रहा था नाम अरविंद तिवारी ,क्यूंकि आशीष और मामा को सूप पीना था तो उसे रोका गया।जबतक वह ready to eat वाली पाउच खोल कर टोमैटो सूप बना रहा था ,आशीष ने पूछा कि ट्रेन क्यूं नहीं चल रही है उसने बिना विलंब किए कहा कारण पता होता तो चलवा नहीं देता । अभी दूसरा कप बना रहा था और आशीष को स दिया तबतक मामा ने सूप पीते हुए कहा कि जरा गोल वाला और दो तो शायद क्यूब्स शब्द याद नहीं  अा रहा हो इस पर हम सभी हंसने लगे तब तिवारी जी का जवाब अाया कि वो पैकेट उड़ेल दिया है आपके कप में, मामा का जवाब आया कि मैं देहात का हूं ना तभी तपाक से तिवारी जी बोल पड़े हम्हू देहात के ही हैं भईया.... मामा फिर बोल कि मैं पहली बार पी रहा हूं ना और इस पर तिवारी जी का को unaspected जवाब था ' मैंने आज तक कभी भी नहीं पिया है भईया '  यह जवाब सुनना था कि बोगी में बैठे आस पास के सभी पैसेंजर ठहाके लगा कर हंस पड़े..... लौटते समय तिवारी जी का नाम और पता पूछा गया तो ज्ञात हुआ कि गोंडा, उत्तरप्रदेश के निवासी निकले ।
इस वाकये से इतनी देर तक हंसते रही कि लोट पोट हो गई ,सोचा कि पाठक भी कल्पना करते हुए हंसते रहें इसलिए तुरंत लिख ही डाला।

Thursday, 17 December 2020

निःशक्त कौन ????

यह लेख पढ़ कर अपने नवम वर्ग का अंग्रेजी का एक अध्याय "The Country of the Blind" याद अा गया जब पर्वतारोहियों के जत्थे का एक देखने में सक्षम व्यक्ति जब नेत्रहीनों की दुनिया में चला जाता है तब वहां रह पाना या यूं कहें कि survive कर पाना उस अकेले व्यक्ति के लिए अत्यंत कठिन हो जाता है क्यूंकि विकास के सभी आयाम वहां नेत्रहीनों के अनुसार और अनुकूल बानी थी जैसे कि वो रात में काम करते थे क्यूंकि उस समय वो शीतलता महसूस करते थे और दिन में आराम / सोते थें । अतः कोई वर्ग आज हमारे समक्ष अगर असहाय प्रतीत होता है तो वह इसलिए नहीं कि वह अक्षम है बल्कि इसलिए क्यूंकि हमने परिस्थितियों को ,विकास को अपने अनुकूल बना रखा है और चूकिं हमारी बहुतायत है तो हम उन्हें अक्षम मानते हुए उनकी कमी की खिल्ली उड़ाते हैं जो लोग स्वयं को हर तरह से सक्षम मानते हैं और किसी भी दिव्यांग की उनके सामने या पीछे खिल्ली उड़ाते हैं वो कहीं ना कहीं मुझे hurt करते हैं, मैं मानती हूं कि उनको अपने सोच की दिव्यांग स्थिति की इलाज की आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति चाहे वो मेरा कितना भी प्रिय हो या किसी भी उच्च पद पर आसीन हो अगर ऐसा कोई भी शब्द प्रयोग करता है तो मुझे उनसे यही पूछना है कि ऐसे शब्दों के प्रयोग का अधिकार उन्हें कैसे मिल गया। ...... आज ऐसा हीं कुछ सुन कर बहुत हीं आहत हूं