Tuesday, 21 July 2020
स्थितप्रज्ञ होना और बने रहना
मनुष्य की वह दशा जब वह सुख - दुख, मान - अपमान, खुशी - गम , क्रोध व भय इत्यादि जैसी तमाम दशाओं में तटस्थ रह सकने की मानसिक स्थिति प्राप्त कर ले तो उसे "स्थितप्रज्ञ" की संज्ञा दी जाती है। श्रीमद भगवत गीता में श्री कृष्ण द्वारा भी वर्णित है कि दुख भोगते हुए भी जिसके मन में उद्वेग नहीं होता और ना ही जो सुख की लालसा रखता है तथा जिसके हृदय में क्रोध, मोह,भय इत्यादि विकारों के लिए कोई स्थान नहीं होता वह मनुष्य स्थितप्रज्ञ है। जब पहली बार इस शब्द से साबका हुआ बड़ा सामान्य सा लगा कि यदि मानव चाहे तो बिना किसी से कोई अपेक्षा रखे इस स्थिति को प्राप्त कर सकता है और इसी क्रम में यह उत्कंठा मेरे मन में भी उठी जब 12 वर्ष की अवस्था में पहली बार श्रीमद भगवत गीता का अध्ययन किया।एक बार जब उत्कंठा आ गई तो उस पथ पर पग शनै- शनै बढ़ते भी गए और इसके लिए सहायक बना- कर्म मार्ग ,कर्म योग। इसमें प्राकृतिक नियमों के साथ- साथ नियमित योग, साधना और ध्यान का भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है जिसे अपनाया भी।डगर कठिन थी,परंतु एक लक्ष्य निर्धारित किया था कि संसार में रहकर भी सांसारिकता से मुक्त होने की स्थिति कैसी प्रतीत होती है इस गुड़ का अनुभव किया जाए। अब गुड़ की मिठास तो मिठास है, यह तो सिर्फ खाने वाला ही समझ सकता है और चाह कर भी वह किसी को बता नहीं पाता ,इस सार्वभौमिक सत्य की स्थिति मेरे साथ भी घटित हुई प्रतीत होती है, किन शब्दों में वर्णित करूं कि इस क्रम में किस प्रकार की विशेष अनुभूतियां होती रहींऔर अंततः 29 वर्ष की अवस्था में यह प्रतीत हुआ की आत्मा ने वह स्थिति प्राप्त कर ली है। परंतु स्थितप्रज्ञ होना और बने रहना दोनों एक नहीं है।क्यूंकि हम सांसारिक वातावरण में रहते हैं और वातावरण में घटित घटनाओं से प्रभावित भी होते हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है की स्थित प्रज्ञ स्थिति को बनाए रखना कठिन होता है और शायद इसी कारण पूर्व में एकांतवास का तथा एक समय के पश्चात इस ओर बढ़ने की प्रेरणा तथा सलाह दी जाती रही है। वर्तमान समय में क्रोध, मोह ,अपेक्षा इत्यादि जैसी स्थितियों में विचलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है पुनः एक बार उस ओर मार्ग प्रशस्त करने को प्रयासरत जिससे उस दशा को प्राप्त किया जा सके जिसमें तटस्थ रहते हैं ।इस बार खोज स्थितप्रज्ञ बने रहने की विधा के लिए......
Labels:
आत्म अनुभूति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
So nice...
ReplyDeleteThanks Ravi
DeleteBahut hii baRhiyaa likhaa hai.your Hindi is soooooooo good.very happy.
Deleteधन्यवाद🙏🙏
Deleteगीता के बारे में आपकी जानकारी और आपकी खुद की यात्रा वास्तव में सहायक है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने ज्ञान और अनुभव से इस तरह के और ब्लॉग लिखकर हमारा ज्ञान वर्धन तथा मार्गदर्शन करती रहेंगी। अगले ब्लॉक की प्रतीक्षा है। एक नई पहल के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई.
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteJust wow...
ReplyDeleteThanks
Deleteबहुत ही सुंदर लेख दीदी। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद अपना अनुभव हम लोगों के साथ साझा करने के लिए।
ReplyDeleteVery good
ReplyDeleteThank you sir 🙏🙏
DeleteThank you very much to all of you for your appriciation.
ReplyDeleteYou're a great writer.
ReplyDeleteThanks a lot,it's my first blog.Thank you for your appriciation.
DeleteGreat
ReplyDeleteYou wrote a beautiful article. Congratulations💐, keep writing such articles from experience..
ReplyDeleteThank you very much ,your appriciation always inspire me.
ReplyDeleteऐसे सारगर्भित,अनुभवपरक आलेख से जिंदगी को बहुत करीब से जानने का मौका मिलता है। यादगार आलेख के लिए तहेदिल से धन्यवाद.
ReplyDelete