Thursday, 17 December 2020

निःशक्त कौन ????

यह लेख पढ़ कर अपने नवम वर्ग का अंग्रेजी का एक अध्याय "The Country of the Blind" याद अा गया जब पर्वतारोहियों के जत्थे का एक देखने में सक्षम व्यक्ति जब नेत्रहीनों की दुनिया में चला जाता है तब वहां रह पाना या यूं कहें कि survive कर पाना उस अकेले व्यक्ति के लिए अत्यंत कठिन हो जाता है क्यूंकि विकास के सभी आयाम वहां नेत्रहीनों के अनुसार और अनुकूल बानी थी जैसे कि वो रात में काम करते थे क्यूंकि उस समय वो शीतलता महसूस करते थे और दिन में आराम / सोते थें । अतः कोई वर्ग आज हमारे समक्ष अगर असहाय प्रतीत होता है तो वह इसलिए नहीं कि वह अक्षम है बल्कि इसलिए क्यूंकि हमने परिस्थितियों को ,विकास को अपने अनुकूल बना रखा है और चूकिं हमारी बहुतायत है तो हम उन्हें अक्षम मानते हुए उनकी कमी की खिल्ली उड़ाते हैं जो लोग स्वयं को हर तरह से सक्षम मानते हैं और किसी भी दिव्यांग की उनके सामने या पीछे खिल्ली उड़ाते हैं वो कहीं ना कहीं मुझे hurt करते हैं, मैं मानती हूं कि उनको अपने सोच की दिव्यांग स्थिति की इलाज की आवश्यकता है। किसी भी व्यक्ति चाहे वो मेरा कितना भी प्रिय हो या किसी भी उच्च पद पर आसीन हो अगर ऐसा कोई भी शब्द प्रयोग करता है तो मुझे उनसे यही पूछना है कि ऐसे शब्दों के प्रयोग का अधिकार उन्हें कैसे मिल गया। ...... आज ऐसा हीं कुछ सुन कर बहुत हीं आहत हूं

6 comments:

  1. उनकी मानसिक दिव्यांगता पर तरस खाइए और उन्हें उनकी स्थिति पर छोड़ दीजिए। वक्त उन्हें अच्छा पाठ पढ़ायागा। जैसे उस कहानी के अंत में उस आंख वाले व्यक्ति को सारे लोग मिलकर आंख निकालने और अंधे करने पर आतुर हो जाते हैं और वह अपनी जिंदगी बचाकर वहां से भागता है। छोटा परंतु बहुत ही अच्छा लेख।

    ReplyDelete
  2. शानदार लेख ...

    ReplyDelete
  3. अविस्मरणीय आलेख

    ReplyDelete